होर्मुज में हमले के बाद ईरान का पलटवार, जॉर्डन और UAE में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमला

Amanat Ansari 31 Aug 2026 06:26 PM 1 Mins
होर्मुज में हमले के बाद ईरान का पलटवार, जॉर्डन और UAE में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमला

तेहरान: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले के जवाब में सोमवार को जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. इससे पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने जॉर्डन में किंग हुसैन और अल-अजराक अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं.

UAE के अल-मिनहाद एयरबेस पर भी ड्रोन हमला किया गया. IRGC ने होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का भी दावा किया है. जॉर्डन की सेना ने बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने देश के हवाई क्षेत्र में दाखिल होने वाली आठ मिसाइलों को रोक लिया. जान-माल के नुकसान की पूरी जानकारी अभी साफ नहीं है.

यह हमला अमेरिका द्वारा रविवार रात लारक द्वीप पर ईरानी रॉकेट लॉन्चरों पर किए गए हमले के जवाब में हुआ. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, IRGC होर्मुज में सी-माइन्स तैनात करने की तैयारी कर रहा था. ईरान ने इस हमले में अपने सैनिकों और नागरिकों के हताहत होने का दावा किया है. करीब एक महीने की सापेक्ष शांति के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू हो गई है. क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

Iran Attack US Iran missiles attack US Jordan US bases in Jordan Iran attack Uae

Recent News