शिवाजी महाराज के बगल में PM मोदी की फोटो देख भड़के अमित ठाकरे, MNS कार्यकर्ताओं ने हटा दी तस्वीर

Amanat Ansari 31 Aug 2026 06:36 PM 1 Mins
शिवाजी महाराज के बगल में PM मोदी की फोटो देख भड़के अमित ठाकरे, MNS कार्यकर्ताओं ने हटा दी तस्वीर

Political News: पुणे के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमित ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटवा दी. यह घटना शिवाजीनगर स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज की है. अमित ठाकरे छात्रों की समस्याएं सुनने कॉलेज पहुंचे थे.

वहां उन्होंने कैंटीन और हॉस्टल की बदइंतजामी पर प्रिंसिपल को घेरा. इसी दौरान प्रिंसिपल के केबिन में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर के बगल में पीएम मोदी की फोटो लगी देख उन्होंने आपत्ति जताई.

अमित ठाकरे ने कहा कि महाराज के बगल में कोई फोटो न लगाई जाए. इसके तुरंत बाद MNS कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की तस्वीर हटा दी. एक छात्र ने भी पूछा था कि प्रोफेसर के ऑफिस में पीएम की फोटो क्यों लगी है.

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. अमित ठाकरे राज ठाकरे के बेटे हैं और MNS में सक्रिय भूमिका निभाते हैं. कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

amit thackeray mns maharashtra navnirman sena

Recent News