अगर आप श्रीराम के धाम जाना चाहते हैं, लेकिन अब तक सही अवसर नहीं मिला है, तो या खबर आपके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं होगी। राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद से अयोध्या श्रद्धालुओं की पहली पसंद बन चुकी है। इसी उत्साह को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक विशेष यात्रा पैकेज की घोषणा की है।
कहां से शुरू हो रही है यात्रा?
इस आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश से होगा।3 रात और 4 दिनों की इस यात्रा का आयोजन हर हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार को किया जाएगा। इसमें ट्रेन से यात्रा होगी और अयोध्या पहुंचने के बाद यात्रियों को दर्शन और भ्रमण के लिए विशेष गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी।
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

रेलवे द्वारा जारी किए गए इस टूर में केवल ट्रेन टिकट ही नहीं, बल्कि अयोध्या में ठहरने के लिए होटल और खाने-पीने का बंदोबस्त भी किया जाएगा। होटल भी मिलेगा और तय मेनू के अनुसार स्वादिष्ट भोजन भी कर पाएंगे। आप अपने पूरे परिवार के साथ इस पैकेज से यात्रा कर सकते हैं।
पैकेज फीस कितनी है?
अकेले यात्रा करने वालों के लिए कुल पैकेज कीमत: 13,880 रुपये है।
दो लोगों के ग्रुप में प्रति व्यक्ति लागत: 9,950 रुपये है
तीन यात्रियों के साथ प्रति व्यक्ति खर्च: 8,850 रुपये है।
बच्चों के लिए रेट: 7,890 रुपये है।
ट्रेन यात्रा 3rd AC कोच में करवाई जाएगी, ताकि सफर आरामदायक हो।
कब करें बुकिंग और कहां से?

आप इस यात्रा की शुरुआत 19 जून से हो गई है और आगे हर हफ्ते गुरुवार-शुक्रवार को टूर पैकेज बुक कर पाएंगे। बुकिंग के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर नजदीकी रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर से संपर्क किया जा सकता है। इसलिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। पैकेज का नाम SRI RAM LALLA DARSHAN AYODHYA है। ।