रूस यूरोप पर ड्रोन हमला करने की तैयारी में? CIA ने स्पेन, फ्रांस और इटली को दी चेतावनी

Amanat Ansari 26 Sep 2026 02:40 PM 1 Mins
रूस यूरोप पर ड्रोन हमला करने की तैयारी में? CIA ने स्पेन, फ्रांस और इटली को दी चेतावनी

वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) ने यूरोपीय देशों को रूसशिया के संभावित ड्रोन हमले की चेतावनी दी है. रिपोर्ट के अनुसार, रूसशिया भूमध्य सागर में व्यापारिक जहाजों से ड्रोन लॉन्च कर स्पेन, फ्रांस और इटली जैसे देशों के हवाई अड्डों, बंदरगाहों और अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकता है.

स्पेनिश अखबार एल मुंडो की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि ये ड्रोन शिपिंग कंटेनरों में छिपाकर वाणिज्यिक जहाजों पर ले जाए जा सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से छोड़े जा सकते हैं. लक्ष्य बड़े पैमाने पर हमला नहीं, बल्कि व्यवधान पैदा करना और नुकसान पहुंचाना बताया जा रहा है. इस अभियान में रूसी गेरबेरा (Gerbera) ड्रोन का इस्तेमाल होने की आशंका जताई गई है.

यह छोटा और सस्ता ड्रोन है, जिसकी विंगस्पैन करीब 2.5 मीटर और रेंज 600 किलोमीटर तक बताई जाती है. यूक्रेन युद्ध में भी इसका इस्तेमाल हो चुका है. इसकी छोटी साइज के कारण इसे जहाजों पर छिपाना आसान है. विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य समुद्री यातायात के बीच से हमला होने पर पहचान और रोकथाम दोनों मुश्किल हो सकते हैं.

यूरोपीय देशों को न सिर्फ अपने हवाई क्षेत्र, बल्कि भूमध्य सागर में चल रहे नागरिक जहाजों पर भी कड़ी निगरानी रखने की जरूरत पड़ सकती है. यह चेतावनी उन बढ़ते तनावों के बीच आई है, जब रूसशिया पर नाटो देशों के खिलाफ हाइब्रिड हमलों और तोड़फोड़ की गतिविधियां बढ़ाने के आरोप लग रहे हैं.

Russian drone strike threat CIA warning Europe commercial vessels drone launch

Recent News