गाजा युद्ध पर नया विस्फोट! फिलस्तीन की महिला कैदियों यौन उत्पीड़न से जबरन कपड़े उतरवाने तक…इजरायल का तीखा पलटवार

Global Bharat 30 May 2026 03:24: PM 1 Mins
गाजा युद्ध पर नया विस्फोट! फिलस्तीन की महिला कैदियों यौन उत्पीड़न से जबरन कपड़े उतरवाने तक…इजरायल का तीखा पलटवार

Israel : संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक नई रिपोर्ट को लेकर इजरायल और संयुक्त राष्ट्र के बीच तनाव बढ़ गया है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इजरायली सुरक्षा बलों और जेल प्रशासन ने फिलिस्तीनी कैदियों के साथ रेप, यौन उत्पीड़न, जबरन कपड़े उतरवाने और अन्य अमानवीय व्यवहार जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया. रिपोर्ट सामने आने के बाद इजरायल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यालय के साथ अपने संबंध समाप्त करने की घोषणा कर दी है.

संयुक्त राष्ट्र की जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गाजा युद्ध के दौरान और उसके बाद हिरासत में लिए गए कई फिलिस्तीनियों को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि कुछ मामलों में कैदियों को सार्वजनिक रूप से कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया, जबकि यौन हिंसा और अपमानजनक व्यवहार की घटनाएं भी दर्ज की गईं.

इजरायल ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया है. इजरायली अधिकारियों का कहना है कि उनकी सेना और सुरक्षा एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करती हैं तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के आरोपों की आंतरिक जांच की जाती है.

वहीं, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा. इस विवाद के बाद इजरायल और संयुक्त राष्ट्र के संबंधों में और अधिक तनाव आने की संभावना जताई जा रही है. मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस और कूटनीतिक टकराव का कारण बन गया है.

Israel UN Clash Gaza War Palestinian Prisoners Human Rights Allegations Middle East Tension

Description of the author

Recent News