कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में कियारा आडवाणी के बाद जैकलीन फर्नांडिस भी जलवा बिखेरते नजर, जिसका फोटो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

जैकलीन फर्नांडीज ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में लग्जरी कार ब्रांड BMW का प्रतिनिधित्व किया.

इस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू के बारे में बात करते हुए जैकलीन ने एएनआई से कहा था कि वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू के लिए तैयार हैं.

उन्होंने कहा था कि उन्हें बेहद खुशी होगी कि वह एक ऐसे प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनेंगी जहां कई दिग्गज शिरकत कर चुके हैं.

पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर चलने के दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन शिमरी गाउन पहना था. इस बॉडीकॉन ड्रेस में जैकलीन फर्नांडीज बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
