कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से फरार चल रहे फाल्टा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
सूत्रों के मुताबिक, राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे नेपाल सीमा के पास से दबोचा. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल लाया जा रहा है.
जहांगीर खान कई मामलों में जांच एजेंसियों के रडार पर था और उसकी तलाश लगातार जारी थी. STF की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है, जिसके बाद गिरफ्तारी से जुड़े मामलों और आरोपों की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी.