ममता को झटका, भरोसेमंद यूसुफ पठान बीजेपी में होंगे शामिल, महुआ मोइत्रा ने याद दिलाया एहसान

Global Bharat 08 Jun 2026 09:07: PM 1 Mins
ममता को झटका, भरोसेमंद यूसुफ पठान बीजेपी में होंगे शामिल, महुआ मोइत्रा ने याद दिलाया एहसान

Yusuf Pathan Join BJP :  महुआ मोइत्रा के ट्वीट के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी ही पार्टी के सांसद यूसुफ पठान पर निशाना साधते हुए ऐसा ट्वीट किया है, जिसने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों को और हवा दे दी है. महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, और यूसुफ पठान, क्या आप इसलिए दिल्ली भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है. थोड़ी हिम्मत दिखाइए. आप भारत के लिए खेले हैं. हमारे ज़िले ने आपको भारी अंतर से जिताया था. थोड़ी शर्म और ज़रा रीढ़ की हड्डी आत्म-सम्मान दिखाइए.

इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यूसुफ पठान और TMC नेतृत्व के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. खास बात यह है कि यूसुफ पठान को ममता ने 2024 लोकसभा चुनाव में बहरामपुर से उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी और टीएमसी के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए थे.

अब महुआ मोइत्रा का सार्वजनिक हमला इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर किसी संभावित राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर बेचैनी है. हालांकि, यूसुफ पठान ने अभी तक इन अटकलों या महुआ के ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह केवल राजनीतिक नाराजगी है या फिर यूसुफ पठान के संभावित पाला बदलने की आशंकाओं ने TMC के भीतर चिंता बढ़ा दी है.

Yusuf Pathan BJP Joining Mahua Moitra Tweet TMC Political Crisis Amit Shah West Bengal Politics News

Description of the author

Recent News