नई दिल्ली: ओमान के मसीराह द्वीप के पास एक वाणिज्यिक जहाज MT MARIVEX पर कथित अमेरिकी नौसेना के हमले के बाद आग लगने से डूब रहा है. इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे. सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे जहाज पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद चालक दल ने SOS संदेश जारी किए. शिपिंग मंत्रालय ने बताया कि MT MARIVEX पर दोपहर करीब 1:30 बजे आग लगी और इस दौरान जहाज पर 24 भारतीय नाविक मौजूद थे.
मंत्रालय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के आधार पर सभी भारतीय नाविक फिलहाल सुरक्षित हैं. हम उनके सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय, विदेश में भारतीय मिशनों, भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहे हैं. ऑल इंडिया सीफेयर्स यूनियन ने कहा कि MT MARIVEX के एक क्रू सदस्य से उन्हें आग लगने के बाद तत्काल डिस्ट्रेस मैसेज प्राप्त हुआ.
यूनियन के अनुसार, क्रू सदस्य श्री नीलेश ने घटना के बाद तुरंत मदद मांगी. यूनियन ने पुष्टि की कि आग लगने के समय जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे.
यूनियन ने आगे कहा कि वर्तमान में उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सभी क्रू सदस्यों की सुरक्षा एवं भलाई सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA), विदेश स्थित भारतीय मिशनों, भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहे हैं.
ऑल इंडिया सीफेयर्स यूनियन ने प्रभावित नाविकों और उनके परिवारों के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त की है. यूनियन ने कहा कि वह स्थिति के बारे में और अधिक जानकारी मिलते ही अपडेट देती रहेगी. साथ ही सभी क्रू सदस्यों की सुरक्षा और स्थिति के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई.