खुद को पुष्पा बताता था जहांगीर खान, झुकूंगा नहीं का मारता था डायलॉग, पुलिस ने हॉफ पैंट में निकाली परेड

Global Bharat 11 Jun 2026 05:41: PM 1 Mins
खुद को पुष्पा बताता था जहांगीर खान, झुकूंगा नहीं का मारता था डायलॉग, पुलिस ने हॉफ पैंट में निकाली परेड

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक समय प्रभावशाली माने जाने वाले तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. वीडियो में उन्हें पुलिस हिरासत में हाफ पैंट पहने सड़कों पर पैदल ले जाते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि कभी जिस नेता का इलाके में दबदबा और प्रभाव माना जाता था, आज वही कानून की गिरफ्त में नजर आ रहा है.

जानकारी के अनुसार, जहांगीर खान को उत्तर बंगाल के पानीटंकी क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था. वह फाल्टा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली थी. चुनावी प्रक्रिया के दौरान भी उनका नाम कई विवादों में सामने आया था और मतदान से पहले वह अपने क्षेत्र से अचानक गायब बताए गए थे.

गिरफ्तारी के बाद उन्हें डायमंड हार्बर की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए उन्हें कई मामलों की जांच के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, फाल्टा थाने में उनके खिलाफ सात अलग-अलग मामले दर्ज हैं, इससे पहले उन्हें मिली अंतरिम राहत भी कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा समाप्त कर दी गई थी.

जहांगीर खान का नाम उस समय भी सुर्खियों में आया था जब उन्होंने फिल्म पुष्पा के चर्चित संवाद झुकेगा नहीं का जिक्र करते हुए खुद की तुलना फिल्म के किरदार से की थी. उपचुनाव से पहले उनके आवास पर केंद्रीय बलों और पुलिस ने छापेमारी की थी, जिसके बाद राजनीतिक विवाद भी खड़ा हुआ था, अब गिरफ्तारी और वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर उनका नाम राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है.

Jahangir Khan Arrest TMC Leader Jahangir Khan Jahangir Khan Viral Video West Bengal Political News Falta TMC Leader News

Description of the author

Recent News