बुलडोजर पर बारात, सिगरेट के छल्ले उड़ाता रहा दूल्हा...वीडियो वायरल होने के बाद रॉयल एंट्री पड़ी महंगी

Global Bharat 11 Jun 2026 10:46: PM 1 Mins
बुलडोजर पर बारात, सिगरेट के छल्ले उड़ाता रहा दूल्हा...वीडियो वायरल होने के बाद रॉयल एंट्री पड़ी महंगी

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक अनोखी बारात चर्चा का विषय बन गई, यहां एक दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर अपनी बारात लेकर ससुराल के लिए रवाना हुआ. इस दौरान बुलडोजर पर दूल्हे समेत करीब 15 बाराती बैठे नजर आए. बारात के दौरान बुलडोजर कभी लोगों को करीब 10 फीट ऊपर उठा देता तो कभी नीचे सड़क तक ले आता, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए.

वायरल वीडियो में दूल्हा बुलडोजर पर बैठकर सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले उड़ाता दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं, वह लगातार डांस करता रहा और अपने साथ बैठे बच्चों को भी नाचने का इशारा करता नजर आया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो दूल्हे के एक दोस्त ने रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की. जांच में पता चला कि यह बारात 8 जून को कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां गांव से बिजनौर जिले के सहसपुर गांव गई थी. वीडियो में यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की. बुधवार को बुलडोजर की पहचान कर उसका चालान कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Moradabad Bulldozer Baraat Groom Smoking Viral Video Bulldozer Baraat Police Action Moradabad Viral Wedding Video Bulldozer Challan News Uttar Pradesh

Description of the author

Recent News