Anuj Chaudhary: पहले गोरखपुर में अनुज चौधरी ने हाजिरी लगाई, और फिर ड्यूटी पर लौटते ही एक ऐसा एनकाउंटर किया पूरे प्रदेश में अनुज चौधरी की चर्चा एक बार फिर होने लगी... ये तस्वीरें हैं जलालाबाद के ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह की, जिसे ASP अनुज चौधरी ने एनकाउंटर में ठोंका तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा... जो लोग अनुज चौधरी पर FIR की मांग कर रहे थे उनके भी होश फाख्ता हो गए...
ख़बर है ये वही ग्राम प्रधान है, जिसने जलालापुर गांव में वकील आशीष कुमार पर हमला किया था...इसकी शिकायत शिकोहाबाद थाने में दर्ज हुई थी...जिसके बाद गुरुवार की रात ग्राम प्रधान और उसके बेटों ने गुस्से में फायरिंग की...जिसने गांववालों को डर के साये में जीने पर मजबूर कर दिया...नतीजा ASP अनुज चौधरी ने अपनी टीम के साथ प्रधान और उसके बेटों की लोकेशन पता करवाई....
मुखबिर ने बताया नगला-पोहपी रोड पर ये लोग हैं...जहां सीओ अरुण चौरसिया, इंसेक्टर अनुज कुमार तथा मक्खनपुर प्रभारी चमन शर्मा समेत पुलिस टीम पहुंची तो बाइक से भाग रहे ग्राम प्रधान को दबोच लिया...लेकिन प्रधान जिसके तेवर काफी गरम थे, वो पुलिस पर भी फायरिंग कर बैठता है..जिसके जवाब में पुलिस उसके पैर में सीधा गोली मारती है..और ऑपरेशन लंगड़ा चलाकर उसे पकड़ लेती है..ख़बर है एक दूसरा आरोपी सोनू मौके से फरार हो जाता है. प्रधान के पास से 1 राइफल, दो खोखा कारतूसऔर 6 जिंदा कारतूस पुलिस बरामद करती है.
फिरोजाबाद के ASP अनुज चौधरी बताते हैं प्रधान के खिलाफ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया. हालांकि सवाल उठाने वाले किस एनकाउंटर पर कब सवाल उठा दें, कब कौन सी दलील देने लगें, कहना मुश्किल है...पर अनुज चौधरी जिस हिसाब से अपराधियों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं, उसका संदेश सीधा है योगी सरकार की क्लीन यूपी बनाने में इनके जैसे अफसरों की बड़ी भूमिका होने वाली है...शायद यही वजह है कि अनुज चौधरी जब बीते दिनों गोरखपुर गए तो तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं...
कुछ लोग कहते हैं इधऱ उनके खिलाफ कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया और अखिलेश ने लिखा अब कोई नहीं बचाएगा, तो अनुज चौधरी सीधा सीएम सिटी गोरखपुर पहुंच गए...योगी से इनकी कोई मुलाकात हुई या नहीं ये ख़बरें नहीं आई...पर चर्चा इस बात की तेज है कि अनुज चौधरी की बात योगी तक पहुंच चुकी है...और तमाम दबावों के बीच अनुज चौधरी अपनी ड्यूटी में मुस्तैद हैं...संभल हो या फिरोजाबाद अपने अंदाज में लॉ एंड संभाल रहे हैं... ऐसे में बदमाशों के खिलाफ इनके एक्शन को आप 10 में से कितने नंबर देंगे...