लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर सूबे की राजनीति और इंटरनेट जगत में भारी उबाल ला दिया है। वायरल वीडियो में एक मुस्लिम युवक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बेहद अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और जौनपुर पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया है।
कैमरा ऑन होते ही भड़का युवक, देने लगा गंदी-गंदी गालियां
वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आने वाला शख्स कुर्ता-पायजामा पहने हुए है, जिसके सिर पर जालीदार सफेद रंग की टोपी है और चेहरे पर बिना मूंछों वाली दाढ़ी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कैमरे के दूसरी तरफ खड़ा एक व्यक्ति जैसे ही देश के शीर्ष नेताओं—पीएम मोदी और सीएम योगी का नाम लेता है, यह युवक अचानक बुरी तरह भड़क जाता है। गुस्से में कांपते हुए यह मुस्लिम लड़का सीधे कैमरे के सामने ही दोनों बड़े नेताओं को अमर्यादित और गंदी-गंदी गालियां देने लग जाता है। कुछ ही सेकंड का यह आपत्तिजनक वीडियो अब इंटरनेट पर पूरी तरह वायरल हो चुका है।
मुंगरा बादशाहपुर का बताया जा रहा वीडियो, जौनपुर पुलिस से शिकायत
इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिख रहे हैं— "मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर मे जो वीडियो वायरल हो रही हैं ये फुकरे आलम नामक युवक की बताई जा रही हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को गाली देते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं कृपया इस मामले को संज्ञान मे ले।" इस पोस्ट के जरिए लोग जौनपुर पुलिस से आलम की इस गुस्ताखी के लिए उसे कानून के हाथों सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले, बुजुर्ग का वीडियो भी हुआ था वायरल
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने या चुनौती देने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें ज्यादातर मुस्लिम युवकों के शामिल होने के दावे किए गए हैं। कुछ समय पहले एक बुजुर्ग मुस्लिम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आया था, जिसमें वह एक रिपोर्टर से बातचीत में पुलिसिया कार्रवाई के दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि अगर दोनों थाने जाएं और वे कहें कि रिपोर्टर ने उन्हें चार थप्पड़ मारे हैं और रिपोर्टर कहे कि सिर्फ एक थप्पड़ मारा है, तो रिपोर्टर को आराम से बिठा दिया जाएगा। लेकिन उनके ऊपर लट्ठ पड़ेंगे, जिसमें कुछ लाठियां उनके नाम की वजह से और कुछ लाठियां उनकी दाढ़ी की वजह से पड़ने वाली हैं। ऐसे वीडियोज के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।