उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में झारखंड निवासी मनोज सिंह को नियुक्त कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद खास माने जाने वाले मनोज सिंह के नाम पर इस बार केंद्र की ओर से भी मुहर लगा दी गई है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि मनोज सिंह राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे. इससे पहले दो बार राज्य सरकार इनके नाम को लेकर केंद्र को प्रस्ताव भेजा था. आईएएस मनोज सिंह अब मुख्य सचिव के साथ-साथ आईआईडीसी का पद भी संभालेंगे.
सूत्रों से जानकारी मिली है कि मनोज सिंह को सीएम योगी के पसंदीदा अधिकारी के रूप में देखा जाता है. यही वजह है कि इससे पहले भी दो बार इनका नाम केंद्र को भेजा गया था, लेकिन इसबार केंद्र की तरफ से उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है. बता दें कि मौजूदा समय में आईएस मनोज सिंह उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां भी देख रहे हैं.
जानकारी मिली है कि मनोज सिंह राज्य के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं, जे इस समय IIDC, एपीसी और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे महत्वपूर्ण विभाग के कामों को देख रहे हैं. बता दें कि मनोज सिंह सबसे पहले 1990 में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने थे और इस पद रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण किए.
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में सेवा देने के बाद इन्हें कई अहम जिम्मेदारियाां मिलती गई. यहां यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश के मऊ के रहने वाले आईएस अधिखारी दुर्गा शंकर मिश्र को इस बार सेवा विस्तार नहीं मिला, इससे पहले इनका तीन बार सेवा विस्तार हो चुका था.
वहीं चौधी बार इन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया और आज 30 जून 2024 को इनका कार्यकाल समाप्त हो गया है. बताते चलें कि दुर्गा शंकर मिश्र को 2021 में रिटायर्ड होने से ठीक पहले पहली बार सेवा विस्तार दिया गया था और उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाय गया था. फिर 2022 और 2023 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन्हें सेवा विस्तार दिया गया था.