Objectionable remarks against PM Modi: उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को बताया कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाला एक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक 22 वर्षीय युवक को यहां गिरफ्तार किया गया है. चारथावल पुलिस स्टेशन के SHO सत्यनारायण दहिया ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार कश्यप के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: संभल की तमन्ना ने बुर्के में कांवड़ यात्रा पर क्या कहा, ट्रोलर्स को करारा जवाब!
दहिया ने कहा कि पुलिस ने कश्यप के खिलाफ BNS की धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और धारा 353 (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का यह वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी की गई.
यह भी पढ़ें: नोएडा मेट्रो एक्सटेंशन कॉरिडोर को केंद्र की मंजूरी, सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक 11.56 किमी विस्तार को हरी झंडी
यह भी पढ़ें: महिलाएं बनीं यूपी की 'ग्रोथ इंजन': 9 साल में श्रम भागीदारी 13% से 36% तक, जीएसडीपी 36 लाख करोड़ की ओर