छत्तीसगढ़ में आजतक के पत्रकार के माता-पिता और भाई की हत्या, एक भाई ने किसी तरह से जान बचाई, वजह हैरान करने वाली

Amanat Ansari 10 Jan 2025 10:13: PM 1 Mins
छत्तीसगढ़ में आजतक के पत्रकार के माता-पिता और भाई की हत्या, एक भाई ने किसी तरह से जान बचाई, वजह हैरान करने वाली

Journalist parents and brother murdered: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने पत्रकार जगत में एक बार फिर शोक की लहर पैदा कर दी है. इंडिया टुडे में छपी एक खबर में दावा किया गया है कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शुक्रवार दोपहर को संपत्ति विवाद को लेकर हिंसा हो गई, जिसमें आजतक से जुड़े एक पत्रकार संतोष कुमार टोप्पो के माता-पिता और भाई की हत्या कर दी गई.

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि जगन्नाथपुर स्थित एक जमीन पर विवाद चल रहा था, जहां पत्रकार संतोष के माता-पिता और दो भाई भी गए थे. जब वे घटनास्थल पर ही मौजूद थे, तो उनके ही परिवार के 6-7 लोग और आ गए और बहस होने लगी. इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर तीनों की हत्या कर दी. मरने वालों की पहचान माघे टोप्पो (57), बसंती टोप्पो (55) और नरेश टोप्पो (30) के रूप में हुई है.

बसंती और नरेश की मौत की वजह प्रहार से सिर में गंभीर चोट लगने को बताया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल माघे को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई थी. वहीं संतोष के एक अन्य भाई उमेश टोप्पो हमले से बचकर भागने में सफल रहे. उन्होंने गांव वालों को मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई है. पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दावा किया जा रहा है कि संतोष के परिवार के पक्ष में अदालत के फैसले से पहले हमलावरों ने विवादित जमीन पर खेती की थी. दोनों पक्ष में संपत्ति को लेकर महीनों से तनाव चल रहा था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. हमले के दौरान पत्रकार संतोष कुमार टोप्पो मौजूद नहीं थे, लेकिन इस घटना में उनके परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो और एक अन्य भाई बचने में कामयाब हो गए, जो हमला देखकर भाग गए थे. बाद में उन्होंने ने ही पुलिस और गांव वालों को सूचना दी.

journalist murdered chhattisgarh journalist murder of journalist news

Recent News