शादी के कुछ दिनों बाद भागी महाकुंभ वाली मोनालिसा, पति अजमेर-पुष्कर में भटक रहा!

Amanat Ansari 12 Apr 2026 05:51: PM 1 Mins
शादी के कुछ दिनों बाद भागी महाकुंभ वाली मोनालिसा, पति अजमेर-पुष्कर में भटक रहा!

Mahakumbh Viral Girl: प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई लड़की के मामले में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है. शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी जिंदगी में बड़ा उलटफेर हो गया है. लड़की के पति का दावा है कि शादी के बाद उनकी पत्नी अचानक उनसे भाग गई है. वह फिलहाल राजस्थान के अजमेर और पुष्कर इलाके में उसकी तलाश कर रहे हैं.

पति ने एक वीडियो जारी कर लोगों से मदद मांगी है. वीडियो में वे खुद को अजमेर-पुष्कर में बताते हुए कह रहे हैं कि उनकी पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई है और वे उसे ढूंढने के लिए यहां घूम रहे हैं. यह शादी हाल ही में केरल के एक युवक के साथ हुई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी. दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से तिरुवनंतपुरम में शादी की थी. लेकिन शादी के बाद लड़की के परिवार वालों ने इसे लव जिहाद बताते हुए विरोध जताया. उन्होंने दावा किया कि लड़की नाबालिग है.

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में भी लड़की को नाबालिग पाया गया. आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने लड़की के पति के खिलाफ महेश्वर में अपहरण और POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है. घुमंतू पारधी समुदाय के लोगों ने भी मध्य प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन देकर इस शादी को अमान्य घोषित करने की मांग की है.

स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी इसे लव जिहाद का मामला करार दिया है और कहा है कि लड़की को उसके परिवार के पास वापस लाया जाना चाहिए.अब पति के इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरा मामला और भी पेचीदा हो गया है. एक तरफ पति अपनी पत्नी की तलाश में अजमेर-पुष्कर भटक रहे हैं, तो दूसरी तरफ कानूनी और सामाजिक स्तर पर विवाद जारी है. क्या वाकई लड़की भाग गई है या फिर इस पूरे मामले में कुछ और ही कहानी है, यह तो आगे की जांच से ही साफ होगा.

Monalisa Monalisa News Monalisa Latest News Monalisa Viral Girl

Recent News