''स्लीवलेस पहनूं तो कैसा लगेगा?'' राजनीति में आने के बाद कंगना रनौत को लगता है इस बात का डर!

Amanat Ansari 09 Jun 2026 04:39: PM 1 Mins
''स्लीवलेस पहनूं तो कैसा लगेगा?'' राजनीति में आने के बाद कंगना रनौत को लगता है इस बात का डर!

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री कंगना रनौत अब राजनीति में भी उतनी ही मुखर नजर आती हैं, लेकिन अंदर से वे भी इंसान हैं. कंगना ने खुलकर बताया कि राजनीति में कदम रखने के बाद उन्हें रोजाना सेल्फ डाउट और छोटी-छोटी बातों का डर सताता है. मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा, ''राजनीति में आने के बाद कई बार बहुत छोटी चीजों पर डर लगता है. जैसे- क्या मैं स्लीवलेस पहन सकती हूं? क्या मैं ज्यादा तैयार हो रही हूं? क्या मैं बहुत एक्ट्रेस जैसी लग रही हूं? या पॉलिटिशियन के रूप में मुझे ऐसा ही होना चाहिए?''

कंगना ने आगे बताया कि बहादुरी से बोलने के बावजूद उन्हें अक्सर सेल्फ डाउट का सामना करना पड़ता है. वे कहती हैं, ''यह जरूरी नहीं कि डर बहुत बड़ा हो. छोटी-छोटी बातें भी मन में सवाल खड़े कर देती हैं- क्या मैं इस काम के लिए अच्छी हूं? क्या मेरा पेश होना सही है?''

''नया काम है, तो डाउट्स भी रोजाना आते हैं''

कंगना ने स्पष्ट किया कि राजनीति उनके लिए नया क्षेत्र है, इसलिए रोजाना कई तरह के डाउट्स और डर आते रहते हैं. उन्होंने कहा कि लगातार एक ही डर नहीं, बल्कि रोज अलग-अलग छोटे-छोटे डाउट्स.

फिल्म प्रमोशन के बीच खुलासा

यह खुलासा कंगना अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन के दौरान कर रही हैं. फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है. इसमें कंगना ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में काम करने वाली एक बहादुर नर्स का रोल निभाया है. कंगना रनौत की यह ईमानदार बातचीत दिखाती है कि बाहरी तौर पर कितना भी मजबूत इमेज क्यों न हो, अंदर से हर इंसान को अपनी नई भूमिका में खुद को साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.

Bharat Bhagya Vidhata Kangana Ranaut Kangana Fear Politics

Recent News