कंगना का नया निशाना: हिंदू बेटियां 'इस्लामिस्ट' से शादी कर लेफ्टिस्ट बन जाती हैं, इंटरनेट ने जोड़ा सोनाक्षी से
Kangana Ranaut: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. एक वीडियो में उन्होंने इंडस्ट्री की कुछ हिंदू महिलाओं पर टिप्पणी की, जिन्हें इंटरनेट ने सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा.
कंगना ने कहा कि इंडस्ट्री में कई हिंदू बेटियां राजनीतिक और धार्मिक रूप से तटस्थ रहती हैं, लेकिन जैसे ही वे 'इस्लामिस्ट' पुरुषों से रिश्ता या शादी करती हैं, उनकी सोच कठोर या लेफ्टिस्ट हो जाती है. उन्होंने इसे संविधान की आजादी बताया, लेकिन अपनी बात में साफ इशारा किया.
इससे पहले कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक अभिनेत्री पर निशाना साधते हुए लिखा कि वह आजकल 'जेबकतरा' जैसी ड्रेस और बातें करती है, हाफ पैंट और उल्टी कैप पहनती है तथा प्रदर्शनकारियों के 'गटरछप' व्यवहार को बढ़ावा देती है.
इंटरनेट यूजर्स ने इसे सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना माना, जो जाहीर इकबाल से शादीशुदा हैं और हाल ही में CJP के प्रदर्शन का समर्थन कर चुकी हैं. कंगना ने आगे कहा कि वे पहले मॉडरेट हिंदू थीं, लेकिन अब 'अवेकेंड हिंदू' बनना चाहती हैं.
उन्होंने पुराने पार्टी वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को उनकी बदलती विचारधारा पर ताने नहीं देने चाहिए. सोनाक्षी सिन्हा ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.