Kangana Ranaut Chirag Paswan: कंगना रनौत ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने मजाक में कहा कि अगर उनके बीच कोई रोमांस होता तो अब तक बच्चे भी हो चुके होते. इस बयान से उन्होंने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया जो दोनों की दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही थीं.
कंगना ने बताया कि वो चिराग पासवान को पिछले 10 साल से जानती हैं. उनका कहना था कि दोनों के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है, कोई प्रेम संबंध नहीं. इसके अलावा इंटरव्यू में उन्होंने राजनीति पर भी अपनी राय रखी. राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कंगना बोलीं कि वो बिना वजह किसी को ताज नहीं पहना सकतीं, खासकर जब वो उसके हकदार न हों.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी हर व्यक्ति को बराबर का सम्मान देते हैं और महिलाओं के विकास पर विशेष ध्यान देते हैं. बॉलीवुड के अनुभवों को याद करते हुए कंगना ने सलमान खान का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में सलमान खान ने उनसे कहा था कि वो संजय लीला भंसाली की फिल्म की हीरोइन हैं.
करण जौहर को लेकर भी कंगना का बयान काफी नरम रहा. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि करण जौहर कोई बुरा इंसान हैं. कंगना का यह इंटरव्यू एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. उनके स्पष्ट और बेबाक अंदाज ने हमेशा की तरह सुर्खियां बटोरी हैं.