कंगना रनौत ने आगामी फिल्म ‘Emergency’ को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा

Global Bharat 25 Jun 2024 06:22: PM 1 Mins
कंगना रनौत ने आगामी फिल्म ‘Emergency’ को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा

बीजेपी (BJP) नेता और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी फिल्म (Upcoming Movie) इमरजेंसी (Emergency) पर कहा कि, "जो लोग आज संसद (Parliament) में संविधान (Constitution) की किताब उठाकर चिल्ला रहे हैं और ड्रामा कर रहे हैं, उनके काले कारनामे 6 सितंबर को उजागर हो जाएंगे. 

कंगना रनौत कहा है कि यह फिल्म न बने, इसके लिए मुझे यातनाएं सहनी पड़ीं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. मेरी फिल्म (Film) रोक दी गई. मैंने अपना घर और गहने गिरवी रखकर यह फिल्म बनाई है. कंगना ने कहा कि 25 जून का दिन देश के लिए काले धब्बे की तरह है.

इस दौरान कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि संसद सत्र के पहले दिन वही लोग संविधान का किताब लहरा रहे थे, जिन्होंने इमरजेंसी के समय संविधान को तार-तार किया.

बता दें कि फिल्म इमरजेंसी की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है. फिल्म इसी साल सितंबर में सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी. इस बात की घोषणा खुद कंगना रनौत ने की है. बताते चलें कि पहले यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को रिलीज होने वाली थी.

जो विभिन्न कारणों से शेड्यूल में बदलाव के कारण पोस्टपोन हो गई थी. फिर इस फिल्म को 14 जून को रिलीज करने का फैसला लिया गया, लेकिन इस दिन भी फिल्म रिलीज नहीं हो सकी. फिल्म में कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है.

साथ ही फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नय्यर और दिवंगत सतीश कौशिक भी दिखेंगे. फिल्म की कहानी देश में लगे इमरजेंसी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर आधारित है. वहीं कंगना रनौत मुख्य किरदार निभा रही हैं.

Recent News