दहेज के लिए बर्बरता की हदें पार, बहु का बाल पकड़कर खींचा, प्राइवेट पार्ट पर भी....

Global Bharat 12 Apr 2026 01:37: PM 1 Mins
दहेज के लिए बर्बरता की हदें पार, बहु का बाल पकड़कर खींचा, प्राइवेट पार्ट पर भी....

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दहेज को लेकर क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. दहेज न देने पर ससुर ने बेरहमी के साथ बहू की पिटाई की. बहु के चीखने- चिल्लाने व मदद की गुहार लगाने के बाद भी ससुर का कलेजा नहीं पिघला. ससुर के द्वारा बहू की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है. 

कानपुर के आनंद नगर इलाके में जहां दहेज की मांग को लेकर ससुर ने अपनी ही बहू के साथ अमानवीय व्यवहार किया. आरोप है कि ससुर ने न सिर्फ बहू की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसे घर से घसीटते हुए बाहर ले गया और सड़क पर छोड़ दिया. ससुर ने उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. ससुर द्वारा बहू की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है. 

पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2020 में हिमांशु दुबे के साथ हुई थी, जो एक आईटी कंपनी में मैनेजर हैं. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दो बीघा जमीन और 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. पैसे न मिलने पर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. बहु ने आरोप लगाया कि उसके ससुर जो रेलवे से सेवानिवृत्त हैं. सास व अन्य परिवारजन मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते हैं.

मारपीट का वायरल वीडियो 10 अप्रैल की बताई जा रही है. जब महिला अपने भाई-भाभी के साथ ससुराल पहुंची तो विवाद बढ़ गया. ससुर ने गुस्से में आकर बहु के ऊपर हमला कर दिया. ससुर ने महिला का बाल पकड़कर घर से बाहर सड़क तक घसीटा और उसके साथ मारपीट की गई. बहु मदद मांगती रही लेकिन ससुर का दिल नहीं पसीजा. 

दहेज पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया और अपनी जान को खतरा बताया. आरोप लगाया कि उसे घर में बंद कर हत्या की साजिश रची गई थी. पति हिमांशु दुबे का कहना है कि विवाद पुराना है. पत्नी पहले सुसाइड की धमकी देती थी. तालाक को लेकर कोर्ट में अर्जी दी गई है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

kanpur News Kanpur Breaking News Kanpur Crime News Kanpur Latest News Kanpur Viral Video

Description of the author

Recent News