कांतारा-2 की शूटिंग के समय एक्टर की मौत! नदी में मिली लाश, प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

Rahul Jadaun 08 May 2025 08:05: PM 2 Mins
कांतारा-2 की शूटिंग के समय एक्टर की मौत! नदी में मिली लाश, प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

नई दिल्ली: ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड मूवी कांतारा 2 शूटिंग पूरी होने से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है. दरअसल कांतार फिल्म में काम कर रहे एक जूनियार आर्टिस्ट एमएफ कपिल की हादसे में मौत हो गई है. ये हादसा उस वक्त हुआ है जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी. जिसके बाद लोगों ने फिल्म की टीम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस मामले में सख्त एक्शन लेने की मांग उठाई है.

नदी में तैरने उतरे थे कपिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल की मौत सूपर्णिका नदी में डूबने की वजह से 6 मई को हुई थी. मूवी के प्रोड्यूसर ऋषभ शेट्टी का कहना है कि दोपहर में लंच ब्रेक क बाद कपिल नदी में तैरने के लिए पहुंचे थे. जहां तेज बहाव की वजह से वो नदी में बह गए. इस दौरान तुरंत ही स्थानीय प्रशासन और फायर डिपर्टमेंट को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया गया था. लेकिन वो लोग कपिल को बचा नहीं सके. नदी से उनका शव रेस्क्यू टीम को मिला था. कोल्लूर पुलिस स्टेशन में इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है और पुलिस केस की जांच कर रही है.

AICWA ने मुख्यमंत्री से की जांच की मांग

AICWA इस मामले को लेकर कर्नाटक क सीएम सिद्धारमैया के पास पहुंचा है, उनकी मांग है कि कपिल की मौत की जांच सही तरीके से की जाए, इसमे सभी संभावित कारणों को देखा जाए. सीएम से की गई जांच में एसोसिएशन ने फिल्मों के सेट्स पर हो रहे हादसों पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि इंडियन 2 और सरतार 2 के सेट पर भी हादसे हो चुके हैं. साथ ही पिछले साल नबंबर में एक बस हादसा हुआ था जिमसमें 20 जूनियार आर्टिस्ट की मौत हुई थी. लेकिन इसकी जांच सही तरीके से नहीं हुई. यही वजह है कि एसोसिएशन चाहता है कि कपिल की मौत का असली कारण सामने आना चाहिए.

परिवार के लिए 1 करोड़ मुआवजे की मांग

AICWA ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि ऋषभ शेट्टी और उनके प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए. और इस केस की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. साथ ही कपिल के परिवार को निर्माताओं की तरफ से 1 करोड़ की आर्थिक सहायता भी देनी चाहिए. एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि इंडस्ट्री में जूनियर आर्टिस्ट के साथ होने वाली घटनाओं को अक्सर छिपा लिया जाता है. अगर कोई भी सच्चाई को सामने लाने की कोशिश करता है तो उसे धमकाया जाता है.

junior artist mf kapil death Kantara 2 Kantara 2 shooting death on the set of Kantara 2 death of junior artist Rishabh Shetty Kantara 2 release date

Recent News