खोडा में अवैध मदरसे से दी जा रही थी तालीम, प्रशासन ने किया सील, मुकदमा दर्ज, चलेगा बुलडोजर

Global Bharat 03 Jun 2026 11:54: AM 1 Mins
खोडा में अवैध मदरसे से दी जा रही थी तालीम, प्रशासन ने किया सील, मुकदमा दर्ज, चलेगा बुलडोजर

गाजियाबाद : खोड़ा क्षेत्र में चल रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तीसरे और अंतिम दिन प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दो मदरसों को सील कर दिया. सील किए गए मदरसों में मदरसा सुल्तान अलारफीन और मदरसा रहमानिया शामिल हैं. प्रशासन का कहना है कि जांच और सत्यापन प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है. मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. सूर्या चौहान के घर के आसपास भी पुलिस की मौजूदगी लगातार बनी हुई है. अधिकारियों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से लगातार पूछताछ जारी है और उनके संबंधों तथा गतिविधियों की जांच की जा रही है. हालांकि, प्रारंभिक पूछताछ में कोई ठोस आपराधिक तथ्य सामने नहीं आने पर कई लोगों को छोड़ भी दिया गया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इन मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. फिलहाल खोड़ा क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की निगरानी बनी हुई है तथा हालात पूरी तरह नियंत्रण में बताए जा रहे हैं.

Khoda News Operation Clean Sweep Madarsa Sealed Ghaziabad Police Action Khoda Police Investigation

Description of the author

Recent News