Poonch landmine Blast: पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग विस्फोट, एक जवान शहीद, दो घायल

Amanat Ansari 25 Jul 2025 06:05: PM 1 Mins
Poonch landmine Blast: पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग विस्फोट, एक जवान शहीद, दो घायल

नई दिल्ली: पुंछ जिले के कृष्णाघाटी से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां बारूदी सुरंग में विस्फोट के बाद एक जवान शहीद हो गए हैं और 2 जवानों के घायल होने की खबर है. जानकारी मिली है कि जब भारतीय सेना की 7वीं रेजिमेंट के नायब सूबेदार हरि राम, हवलदार गजेंद्र सिंह और सिपाही ललित कुमार अपनी अग्रीम चोकी के पास नियमित गश्त कर रहे थे, तभी एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में ये जवान आ गए.

जानकारी मिली है कि जमीन में दबी एम-16 में विस्फोट के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया. धमाके कारण नायब सूबेदार हरि राम शहीद हो गए और हवलदार गजेंद्र सिंह व सिपाही ललित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल जवानों को तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का समुचित इलाज चल रहा है. इस दौरान घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. 

oonch landmine blast Kashmir blast Krishna Ghati landmine blast Jammu Kashmir News

Recent News