टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने! फैंस के फोन में कैद हुई खौफनाक घटना, देखें कैसे मची अफरातफरी

Amanat Ansari 18 Oct 2026 10:31 PM 1 Mins
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने! फैंस के फोन में कैद हुई खौफनाक घटना, देखें कैसे मची अफरातफरी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो उन फैंस के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हुए हैं, जो उस समय एक्टर की एक झलक पाने के लिए वीडियो बना रहे थे.

घटना पुष्पा पार्क के पास हुई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. गोलियों की आवाज के साथ ही मौके पर अफरातफरी मच गई. फैंस के कैमरों में गाड़ी पर हो रही फायरिंग और लोगों का भागना-दौड़ना साफ कैद हो गया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन अज्ञात हमलावरों ने एक्टर की कार पर करीब 5 राउंड फायरिंग की. इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो सुरक्षित रहे, लेकिन उनके ड्राइवर और पास मौजूद एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए. दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने ली है. एक ऑडियो में दावा किया गया है कि टाइगर को पहले चेतावनी दी गई थी. साथ ही सलमान खान के साथ काम करने वालों और सलमान के परिवार को भी धमकियां दी गई हैं. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. फैंस द्वारा रिकॉर्ड किए गए ये वीडियो अब जांच का महत्वपूर्ण सबूत बन सकते हैं. घटना के ये फुटेज देखकर साफ अंदाजा लगता है कि मौके पर कितनी दहशत फैली हुई थी.

Recent News