लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के बचे हुए 28 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों की महिला पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
प्रमुख नियुक्तियां
अन्य जिलों में कु. कल्पना वर्मा (बुलंदशहर), पूजा शर्मा (हापुड़), मोनिका शर्मा (संभल), मंजू वर्मा (एटा), डॉ. मीनाक्षी गंगवार (बरेली), नीरजा गुप्ता (झांसी महानगर), प्रवेश शर्मा (झांसी जिला), प्रीति तिवारी (फर्रुखाबाद), ममता गुप्ता (हमीरपुर), शशि सौमेंद्र सिंह (जालौन), कुसुम सिंह (सीतापुर), दीपिका साहू (अम्बेडकरनगर), साधना पाण्डेय (बलरामपुर), रंजिता श्रीवास्तव (बहराइच), माधुरी सिंह त्रिपाठी (श्रावस्ती), सुषमा मालवीय (भदोही), गीता सिंह (अमेठी), जाह्नवी कसेरा (मिर्जापुर), विजयलक्ष्मी शुक्ला (सुल्तानपुर) और सुनीता भारती (लालगंज) शामिल हैं.
पार्टी ने कहा कि इस संगठनात्मक नियुक्ति के जरिए प्रदेश में महिला मोर्चा की जिला इकाइयों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये नियुक्तियां पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं.