चिराग की तेजस्वी को नसीहतः कहा- इस चक्कर में न पड़ें कि कौन प्रधानमंत्री बनेंगे, आप अपने उम्मीदवारों पर ध्यान दें

Global Bharat 08 May 2024 04:21: PM 1 Mins
चिराग की तेजस्वी को नसीहतः कहा- इस चक्कर में न पड़ें कि कौन प्रधानमंत्री बनेंगे, आप अपने उम्मीदवारों पर ध्यान दें

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी कह रहे हैं कि एनडीए सरकार की विदाई होने वाली है, जबकि मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि वे अपने प्रत्याशियों पर ध्यान दें, कहीं उनके ही उम्मीदवारों की जमानत न जब्त हो जाए. ये खबर अपडेट की जाएगी.  

इस दौरान तेजस्वी यादव पीएम मोदी को सलाह देते हुए भी नजर आए. उन्होंने कहा कि धर्माशास्त्र सिखाता है कि हम धर्म के साथ-साथ कर्म की भी बात करें, तो फिर पीएम मोदी कर्म की बात करते हुए यह बताएं कि उन्होंने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में क्या किया.

पीएम मोदी की तारीफ की

चिराग पासवान ने कहा कि हर चरण में बीजेपी को बढ़त मिली है और पीएम मोदी ही आ रहे हैं. वहीं विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के जितने राष्ट्रीय नेता हैं वह लोग अभी कहां हैं. क्या उनके लिए बिहार और बिहारी कोई मायने नहीं रखता है, जो अपना समय बिहार को नहीं दे पा रहे हैं.

विपक्ष के बड़े नेता कहां लापता हैं?

साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के कितने बड़े नेता हैं, जो बिहार आए हैं? जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ''पीएम'' होने के बावजूद इतना समय बिहार और बिहारियों को दे रहे हैं और यह बिहारियों के प्रति उनकी चिंता को जाहिर करता है.