आधी रात राशन कार्ड का बहाना! वार्ड सदस्य के पति को महिला के घर में पकड़ लिया, खंभे से बांधकर चप्पलों की माला पहनाई

Amanat Ansari 20 Jul 2026 05:33: PM 1 Mins
आधी रात राशन कार्ड का बहाना! वार्ड सदस्य के पति को महिला के घर में पकड़ लिया, खंभे से बांधकर चप्पलों की माला पहनाई

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर ग्रामीण न्याय की मिसाल देखने को मिली. औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ पंचायत के एक गांव में रविवार की आधी रात को वार्ड सदस्य के पति को एक महिला के घर में अर्धनग्न अवस्था में पकड़ लिया गया. गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को खंभे से बांधकर जमकर पीटा और चप्पलों की माला पहनाकर वीडियो वायरल कर दिया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी काफी दिनों से इस महिला के घर आने-जाने लगा था. रविवार रात जब वह महिला के घर में घुसा तो ग्रामीणों को भनक लग गई. लोगों ने तुरंत पहुंचकर उसे दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह राशन कार्ड बनवाने में मदद करने आया था, लेकिन आधी रात को अंधेरे में आने का कोई ठोस जवाब नहीं दे सका. लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने आरोपी को लात-घूसों और चप्पलों से बुरी तरह पीटा. मारपीट इतनी तेज थी कि उसका चेहरा और शरीर लहूलुहान हो गया. इसके बाद चप्पलों की माला पहनाकर उसका वीडियो बनाया गया.

मामला बिगड़ता देख लोगों ने डायल 112 पर फोन किया. पुलिस की टीम रात में ही मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया. उसे औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी को इलाके में एक पूर्व विधायक-पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह उसकी पहली घटना नहीं है और वह पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ग्रामीण न्याय की चर्चा जोरों पर है. पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

bihar crime news muzaffarpur ward member husband beaten

Recent News