आधी रात प्रेमिका के घर पहुंचा आशिक, रंगे हाथ पकड़ा गया... सुबह दूल्हा बनकर निकला!

Amanat Ansari 13 Sep 2026 06:35 PM 1 Mins
आधी रात प्रेमिका के घर पहुंचा आशिक, रंगे हाथ पकड़ा गया... सुबह दूल्हा बनकर निकला!

रामपुर: यूपी के रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक रोचक और ड्रामेटिक घटना सामने आई है. आधी रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक परिजनों के हाथों पकड़ा गया. दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर हंगामा हो गया, लेकिन छह घंटे चली पंचायत के बाद मामला थाने जाने के बजाय निकाह पर खत्म हुआ. सुबह वह युवक दूल्हा बनकर अपनी नई दुल्हन को लेकर घर लौट गया.

शाहाबाद क्षेत्र का युवक शुक्रवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. आधी रात को युवती के परिजनों को इसकी भनक लग गई. उन्होंने दोनों को कमरे में पकड़ लिया. युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर परिजन भड़क गए और घर में हंगामा शुरू हो गया. शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए.

परिजनों ने दोनों को कमरे में बंद कर युवक के परिवार को सूचना दी. शनिवार तड़के युवक के परिजन और रिश्तेदार गांव पहुंच गए. दोनों पक्षों के बीच करीब छह घंटे चली पंचायत में बातचीत हुई. आखिरकार थाने ले जाने के बजाय निकाह कराने पर सहमति बनी. दोनों परिवार इसके लिए तैयार हो गए.

इसके बाद काजी को बुलाया गया और प्रेमी-प्रेमिका को पास के मैरिज हॉल ले जाया गया. वहां दोनों का निकाह संपन्न करा दिया गया. निकाह के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर शाहबाद स्थित अपने घर चला गया. इस तरह आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचने से शुरू हुआ मामला सुबह शादी के साथ खत्म हो गया. गांव में इस घटना की चर्चा जोरों पर है.

Recent News