LPG Price Hike: महंगा हुआ LPG सिलेंडर... किचन का बिगड़ सकता है बजट!

Global Bharat 01 Sep 2024 09:09: PM 1 Mins
LPG Price Hike: महंगा हुआ LPG सिलेंडर... किचन का बिगड़ सकता है बजट!

आज 1 सिंतबर है नया महीना शुरू हो चुका है और आज ही से कई बड़े बदलाव भी हो गए हैं. इनमें रोजमर्रा की चीजे भी शामिल हैं. आज ही आपके किचन का सबसे बड़ा योद्धा कहा जाने वाले सिलेंडर के भी दामों में बढ़ोत्तरी हो गई है, जिससे आम आदमी को तगड़ा झटका लगा है. 1 सितंबर यानी आज से LPG गैस सिलेंडर के दामों में 39 रूपये की बढोत्तरी की गई है.

बता दें कि रोजमर्रा की चीजों में सिलेंडर की बहुत बडी भूमिका है. चाय के दुकानदार और होटल चलाने वालों का कहना है कि चीजों के रेट वो बढ़ा नहीं सकते मजबूर है दुकानदारी पर असर पड़ता है, लेकिन आए दिन बढ़ते सिलेंडर के दाम से हम परेशान हैं.

यूपी, दिल्ली से लेकर मुंबई तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई. हालांकि, इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बदले गए. जबकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अभी भी जस की तस हैं. रविवार को पहली तारीख से यूपी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो गया है. जिससे रोजाना कमाई करने वाले और आम लोगों की जेब पर असर पड़ा.

बहरहाल हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है. ऐसे में आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए. दिल्ली में दाम 1691 रुपए हो गया है. यूपी में 1842 रुपए में सिलेंडर मिले. कोलकाता में सिलेंडर 1802 रुपए में मिलेगा. मुंबई में सिलेंडर 1644 रुपए में मिलेगा. चेन्नई में सिलेंडर 1855 रुपए का हो गया है.

1 अगस्त की बात करें तो 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1652.50 रुपए थे. कोलकाता में 1764.50 रुपए, मुंबई में 1605 रुपए में मिल रहा था. चेन्नई में कीमत 1817 रुपए थी. बहरहाल रोजाना बढ़ते दामों के चलते घरेलू किचन से लेकर कमाई करने वालों की भी जेब पर असर पड़ रहे हैं.

Recent News