IPL 2025: कोलकाता में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी 'LSG', कप्तान की हो सकती है घोषणा

Global Bharat 18 Jan 2025 05:11: PM 2 Mins
IPL 2025: कोलकाता में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी 'LSG', कप्तान की हो सकती है घोषणा

नई दिल्ली: IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) सोमवार को कोलकाता में आरपीएसजी मुख्यालय में प्रस्‍ताव‍ित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2025 सीजन से पहले अपने नए कप्तान की घोषणा कर सकती है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने अधिकारिक बयान में ये नहीं बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में किन विषयों पर चर्चा होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस को LSG के मालिक और आरपीएसजी समूह के अध्यक्ष संजीव गोयनका द्वारा संबोधित किए जाने की उम्मीद है.

IPL 2022 और 2023 सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद, LSG 2024 में पहली बार प्लेऑफ से चूक गई, क्योंकि वह खराब नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही. आईएएनएस से बात करने वाले कुछ फ्रैंचाइज़ी अधिकारियों ने कहा कि सोमवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए LSG कप्तान की घोषणा या फ्रैंचाइज़ी की नई जर्सी का अनावरण हो सकता है,या फिर दोनों हो सकता है.

ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम को कुछ खिलाड़ियों की मौजूदगी आवश्यक रहेगी. पिछले साल जेद्दा में IPL मेगा नीलामी में, LSG ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदकर सभी को हैरान कर दिया था, जिससे वह IPL नीलामी में बिकने वाले अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. 2022 सीज़न से उनके कप्तान केएल राहुल के नीलामी से पहले फ्रैंचाइज़ी छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में चले जाने के बाद, LSG द्वारा पंत को अपना नया कप्तान बनाए जाने की पूरी उम्मीद है.

पंत 2023 सीज़न को छोड़कर, IPL के 2021 से 2024 सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे, जिसे उन्होंने दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में लगी चोट से उबरने के कारण छोड़ दिया था. लेकिन रिटेंशन की समय सीमा से पहले, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज़ कर दिया, जिससे उनके साथ उनका नौ साल का संबंध समाप्त हो गया और मेगा नीलामी में LSG ने उन्हें चुन लिया. LSG की टीम में कप्तानी के अन्य उम्मीदवार वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं, जो 21 करोड़ रुपये में टीम के शीर्ष रिटेन खिलाड़ी हैं और राहुल की जगह एक बार कप्तानी भी कर चुके हैं.

साथ ही दक्षिण अफ्रीका के टी-20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान एडेन मार्कराम और ऑस्ट्रेलिया टी-20 इंटरनेशनल टीम कप्तान मिशेल मार्श भी हैं. पिछले साल अगस्त में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में LSG ने भारत के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया मेंटर घोषित किया था. जहीर इससे पहले 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ क्रिकेट निदेशक और वैश्विक विकास प्रमुख के तौर पर जुड़े थे. 

IPL 2025 Lucknow Supergiants LSG Sanjiv Goenka

Description of the author

Recent News