नई दिल्ली: महाकुंभ 2025 में प्रयागराज के निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में साध्वी के रूप में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने धर्म की राह छोड़ने का ऐलान किया है.
Harsha Richharia, who starred in the Maha Kumbh Mela, will now return to modeling.
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) January 13, 2026
Leaving the path of religion! ????
In the video, she said: "Questioning a girl's character is easy. I'm not Sita to undergo the fire test."
She will now return to modeling. pic.twitter.com/pRRilbtgP3
हर्षा, जो पहले मॉडलिंग और एंकरिंग का काम करती थीं और विदेशों में जाकर अच्छी कमाई कर रही थीं, ने महाकुंभ के बाद सनातन धर्म की राह अपनाई थी. लेकिन पिछले एक साल में उन्हें लगातार विरोध, ट्रोलिंग और चरित्र पर सवालों का सामना करना पड़ा. वीडियो में वे कहती हैं कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 से शुरू हुई यह कहानी अब खत्म हो रही है.
उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया न चोरी, न लूटपाट, न ही कोई अनैतिक काम फिर भी उनका मनोबल बार-बार तोड़ा गया और उन्हें रोका जाता रहा. माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान के बाद वे इस संकल्प को पूरी तरह विराम दे देंगी और अपने पुराने पेशे में लौटेंगी.
हर्षा ने उन आरोपों को भी खारिज किया कि वे धर्म को धंधा बनाकर करोड़ों कमा रही हैं. इसके उलट, वे आज कर्ज में डूबी हुई हैं और उनके पास सिर्फ उधारी बची है. एंकरिंग के दिनों में वे खुश थीं, प्राउड एंकर थीं और अच्छा पैसा कमा रही थीं, लेकिन धर्म के रास्ते पर आने के बाद स्थिति उलट गई.
भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि समाज में किसी महिला के चरित्र पर सवाल उठाना बहुत आसान है, लेकिन वे मां सीता नहीं हैं जो बार-बार अग्नि परीक्षा दें. उनका यह जाना सिर्फ जाना नहीं होगा, बल्कि विद्रोही मानसिकता के साथ होगा. उन्होंने आगे कहा, "अपना धर्म अपने पास रखो, मैं जा रही हूं."
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है, जहां लोग उनके फैसले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हर्षा का यह कदम उनके पिछले एक साल के संघर्ष और दबाव को दर्शाता है.