'आमिर खान Love Jihad के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं...'' तीसरी शादी पर भड़के महाराष्ट्र मंत्री नितेश राणे

Amanat Ansari 12 Jul 2026 03:41: PM 1 Mins
'आमिर खान Love Jihad के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं...'' तीसरी शादी पर भड़के महाराष्ट्र मंत्री नितेश राणे

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक बवाल मच गया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने आमिर खान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे ‘Love Jihad’ के ब्रांड एंबेसडर बनते जा रहे हैं.

नितेश राणे ने शिरडी में मीडिया से बात करते हुए कहा,  ''यह तय करना मेरा काम नहीं है कि कौन किसकी शादी में जाएगा, लेकिन अब समय आ गया है कि हिंदू युवा, जो आमिर खान को अपना आदर्श मानते हैं, इस पर गंभीरता से विचार करें कि उन्हें उनसे कैसी प्रेरणा लेनी चाहिए.''

आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है. इससे पहले उनकी शादी रीना दत्ता और किरण राव से हो चुकी है. नितेश राणे के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छिड़ गई है.

हालांकि आमिर खान की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. नितेश राणे पहले भी कई विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं. उनके समर्थक इसे हिंदू हितों की रक्षा बताते हैं, जबकि आलोचक इसे सांप्रदायिक बयानबाजी करार देते हैं.

Nitesh Rane Aamir Khan Third marriage Aamir Khan Wife

Recent News