आदिल का घर मिट्टी में मिला, आसिफ के घर पर बुलडोजर चला, पहलगाम घटना के बाद क्या-क्या हुई कार्रवाई, जानिए

Abhishek Chaturvedi 25 Apr 2025 01:44: PM 3 Mins
आदिल का घर मिट्टी में मिला, आसिफ के घर पर बुलडोजर चला, पहलगाम घटना के बाद क्या-क्या हुई कार्रवाई, जानिए
  • वो दो गद्दार कौन, जो रहते कश्मीर में थे, पर काम पाकिस्तान के लिए करते थे, इंडियन आर्मी ने खोज निकाली पूरी कुंडली
  • कौन है अवंतीपीरा का आदिल हुसैन, जिसने दुश्मनों को दिखाया रास्ता, पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा था आदिल!
  • 72 घंटे के भीतर हुए 7 बड़े एक्शन, इंडियन आर्मी ने दुश्मनों के अड्डों को मिट्टी में मिलाया, बुलडोजर वाला इंसाफ दिलाया!

Big action against Adil-Asif: ऊपर जो आप तस्वीरें देख रहे हैं, ये है हिंदुस्तान के दुश्मनों का ठिकाना, जिसे सेना के जवानों ने मिट्टी में मिला डाला है, पहला ठिकाना है अवंतीपोरा के आसिफ शेख का, जो दक्षिण कश्मीर में पड़ता है, सुबह-सुबह सेना के जवान यहां सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंचे थे, पर घर के अंदर जाते ही कुछ ऐसा दिखा कि तुरंत पांव पीछे खींचने पड़े और अगले ही पल में घर जमींदोज हो गया, जो सामान इसने हिंदुस्तान में तबाही लाने के लिए घरों में छिपा रखा था, उससे इसका ही घर तबाह हो गया. जबकि दूसरा ठिकाना है अनंतनाग के बिजबेहरा में रहने वाले आदिल का, जिसके घरों पर लटकती टिन की शेड ये गवाही दे रही है कि अब इसका घर ढह चुका है, यहां भी घर में कुछ ऐसा ही सामान मिला, पर सूत्र बताते हैं यहां बुलडोजर कार्रवाई भी हुई है, अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये दोनों हैं कौन. तो जरा वो भी सुनिए.

आदिल हुसैन थोकर साल 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए बकायदा वीजा लेकर पाकिस्तान गया था, यहां से उसने मकसद कुछ और बताया, पर वहां जाकर अपने आकाओं से ट्रेनिंग ली, कहा जा रहा है करीब 5 साल तक वो पाकिस्तान में रहा, और जम्मू-कश्मीर में जाकर कैसे पाकिस्तान के मंसूबे को सफल बनाना है, इसके लिए बीते साल लौटा था, जबकि उसका साथी आसिफ शेख लंबे वक्त से OGW यानि ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में एक्टिव था, वो दुश्मनों को रास्ता दिखाता, उन्हें उनके नापाक मंजिल तक पहुंचाता.

फिलहाल दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है, सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं, जहां वो पहलगाम से लेकर घाटी में चल रहे तमाम ऑपरेशन की जानकारी लेंगे, पाकिस्तान पर अगला एक्शन होगा, इसे लेकर भी अधिकारियों को निर्देश देंगे. क्योंकि पाकिस्तान एक के बाद एक शर्मनाक हरकत कर रहा है, अब वहां के विदेश मंत्री इशाक डार ने इन दुश्मनों को स्वतंत्रता सेनानी बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया है, दोनों देशों की सेनाएं अलर्ट मोड पर है,, सिंधू जल समझौता भारत ने रद्द किया तो वहीं पाकिस्तान ने शिमला समझौता रद्द कर ये इशारा कर दिया है कि अब एलओसी कोई सीमा नहीं रही, तो क्या भारत इस बार फिर लाहौर तक पहुंचने वाला है. जिसे समझने के लिए 72 घंटे में जम्मू-कश्मीर में 7 बड़े एक्शन को समझना होगा.

  • एक्शन नंबर 1- दुश्मनों की मदद करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है
  • एक्शन नंबर 2- दक्षिण कश्मीर के अहरबल के जंगलों में दुश्मनों का अड्डा ढूंढा है
  • एक्शन नंबर 3- पीओके में 42 लॉन्च पैड की पहचान हुई है, जहां दर्जनों दुश्मन हैं
  • एक्शन नंबर 4- इंडियन एयरफोर्स का आक्रमण नाम का युद्धाभ्यास कर चैलेंज देना
  • एक्शन नंबर 5- इंडियन नेवी के INS विक्रांत और INS सूरत का मोर्चा संभाल लेना
  • एक्शन नंबर 6- दो दिनों में चौथी मुठभेड़, बांदीपोरा में एक दुश्मन को ढेर किया जाना
  • एक्शन नंबर 7- पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद, किसी भी वक्त बड़ी कार्रवाई की तैयारी

ये वो एक्शन हैं, जिसने पाकिस्तान की हालत खस्ता कर दी है,, जिसके जवाब में वो तैयारियों के आदेश तो दे रहा है,, लेकिन अंदर ही अंदर डरा हुआ है, आगे कौन सा एक्शन लिया जाना चाहिए, आपको अपनी राय भी जरूर देनी चाहिए, क्योंकि सरकार ने कैबिनेट सुरक्षा समिति और सर्वदलीय बैठक के बाद फाइनल प्लान तो तैयार कर लिया है, जिसे गृहमंत्री शाह ने सीधा राष्ट्रपति मुर्मू के पास पहुंचा दिया है, पर हर एक नागरिक की राय जरूरी है.

यह भी पढ़ें: कितना महत्वपूर्ण है लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली का मारा जाना? पढ़िए खबर

Pahalgam terror attack Adil Thokar Asif Sheikh Lashkar-e-Taiba Jammu and Kashmir house demolished bomb blast

Recent News