चुनाव परिणामों के बीच मलयालम अभिनेता संतोष के. नायर का सड़क दुर्घटना में निधन

Amanat Ansari 05 May 2026 03:14: PM 1 Mins
चुनाव परिणामों के बीच मलयालम अभिनेता संतोष के. नायर का सड़क दुर्घटना में निधन

Malayalam Actor Santhosh K. Nair Passes Away: केरल के पथनमथिट्टा जिले में मंगलवार तड़के एक भयानक सड़क हादसे में दिग्गज मलयालम अभिनेता संतोष के. नायर की मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 6:30 बजे एनाथु इलाके में हुआ. पुलिस के अनुसार, नायर जिस कार से यात्रा कर रहे थे, वह एक लॉरी से टकरा गई.

दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि संतोष की छाती सीधे स्टियरिंग व्हील से टकराई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. उनकी पत्नी भी इस हादसे में घायल हुईं और उनके पसलियों में फ्रैक्चर हो गया. हादसे के तुरंत बाद दोनों को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया.

वहां इलाज के दौरान संतोष नायर को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया. उनकी पत्नी का इलाज अभी भी चल रहा है.संतोष के. नायर मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय चेहरे थे. उन्होंने 1982 में फिल्म इथु नंगलुडे कथा से डेब्यू किया था और अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.

खासकर खलनायक और कॉमेडी भूमिकाओं के लिए उन्हें खूब पसंद किया जाता था. उनकी आखिरी फिल्म मोहिनीअट्टम इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है. मोहनलाल के साथ उनका खास रिश्ता भी रहा. दोनों कॉलेज के सहपाठी थे. संतोष ने MG कॉलेज से गणित में बीएससी की थी, जबकि मोहनलाल कॉमर्स के छात्र थे.

अचानक इस तरह चले जाना मलयालम फिल्म जगत के लिए बड़ा सदमा है. संतोष नायर की मौत की खबर से पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

Kerala Actor death Malayalam Actor Passes Away Santhosh K Nair Passes Away

Recent News