बांदा में मामा ने भांजी पर बनाया संबंध बनाने का दबाव, नहीं मानी तो टूट पड़ा!

Amanat Ansari 10 Feb 2026 12:30: PM 1 Mins
बांदा में मामा ने भांजी पर बनाया संबंध बनाने का दबाव, नहीं मानी तो टूट पड़ा!

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो पारिवारिक रिश्तों की पवित्रता पर गहरा सवाल उठाता है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी भांजी से संबंध बनाने और शादी करने का प्रस्ताव रखा.

पीड़िता के अनुसार, आरोपी प्रेमचंद्र (पुत्र जगरूप निषाद, निवासी कजरीकोल, रामा का पुरवा) ने 12 अगस्त 2025 को गांव के बाहर उसे रोका और शादी की बात की. युवती ने साफ मना कर दिया कि वह उसके मामा है, इसलिए ऐसा रिश्ता असंभव है.

इस जवाब से नाराज होकर आरोपी ने कहा कि रिश्ते से कोई फर्क नहीं पड़ता, शादी तो करनी ही पड़ेगी. जब युवती ने फिर इनकार किया और जाने को कहा, तो आरोपी मोटरसाइकिल से उतरा, उसे दो थप्पड़ मारे, गालियां दीं और जाते वक्त धमकी दी कि आज तो छूट गई, अगली बार जान से मार डालूंगा.

सामाजिक लज्जा के कारण युवती ने उस समय अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया. लेकिन घटना यहीं नहीं रुकी. 26 जनवरी 2026 को आरोपी ने फोन पर फिर शादी का दबाव बनाया. इनकार पर उसने फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर से जान से मारने की धमकी दी.

लगातार मिल रही धमकियों से डरकर युवती ने आखिरकार पुलिस से मदद मांगी. थाना प्रभारी रविंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि कितने लोग रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर अपनी मनमानी थोपने की कोशिश करते हैं, जिससे पीड़ित को न केवल शारीरिक आघात सहना पड़ता है, बल्कि मानसिक रूप से भी भारी तनाव झेलना पड़ता है.

Banda Crime News Banda Mama Niece UP Crime News UP Hindi News

Recent News