ममता बनर्जी की बढ़ी मुसीबत, जेल जाने की आई नौबत, हेट स्पीच में मुकदमा हुआ दर्ज

Global Bharat 27 May 2026 02:58: AM 1 Mins
ममता बनर्जी की बढ़ी मुसीबत, जेल जाने की आई नौबत, हेट स्पीच में मुकदमा हुआ दर्ज

कोलकाता :पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ साइबर पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत अधिवक्ता रिंकी चटर्जी द्वारा दर्ज कराई गई, जिसमें ममता बनर्जी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है.

रिंकी चटर्जी का कहना है कि वर्ष 2025 में कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित ईद नमाज कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी शामिल हुई थीं. शिकायतकर्ता के अनुसार, उस कार्यक्रम में उन्होंने मुस्लिम समुदाय की परंपराओं का पालन करते हुए हिजाब पहना और नमाज अदा की थी. अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उसी सभा में ममता बनर्जी ने हिंदू धर्म को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुईं.

शिकायत में कहा गया है कि इस बयान को लेकर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. अधिवक्ता ने साइबर पुलिस से मांग की है कि इस मामले में उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए.

इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं, जबकि अब तक ममता बनर्जी या उनकी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस फिलहाल शिकायत की जांच कर रही है और मामले के तथ्यों को परखा जा रहा है.

Mamata Banerjee FIR Siliguri Cyber Police Rinki Chatterjee Complaint West Bengal Political Controversy Mamata Banerjee News

Description of the author

Recent News