नई दिल्ली: क्या कोई आत्मा किसी इंसान को औरत बना सकती है. क्या आज के वैज्ञानिक क्रांति वाले समाज में ये संभव है? ये बातें शायद आपको कीई मनगढ़ंत कहानी लग रही होंगी, लेकिन ये चौंकाने वाला सच सामने आया है उत्तर प्रदेश के जौनपुर से, जहां 9 बच्चों का पिता किसी भूत की वजह से 36 साल से औरत बना हुआ है. आज के आधुनिक समाज में जहां लोग भूत-प्रेत से लेकर पूजा तक को अंधविश्वास बता देते हैं.
वहीं ये घटना हर किसी को हैरान कर रही है. तस्वीरों में आपको जो औरत दिख रही है. जिसके हाथों में चूड़ियां हैं. नाक में नथुनी है. गले में हार है. शरीर पर साड़ी पहन रखी है और मांग को किसी विवाहित महिला की तरह संदूर से सजा रखा है. ये शख्स कोई औरत नहीं बल्कि एक आदमी है. जो पिछले 36 साल से औरत बना हुआ है. इसको डर है कि अगर ये पुरुष वेश में दिखा तो वो आत्मा इसकी जान ले लेगी. तो कौन है ये शख्स और किसकी आत्मा के डर से औरत बना हुआ है.
आपको पूरी कहानी विस्तार से समझाते हैं. जौनपुर के रहने वाले इस शख्स का नाम चिंताहरण है. जो पिछले 36 साल से महिलाओं की जिंदगी जी रहा है. चिंताहरण के इस वेश के पीछे किसी आत्मा का डर बताया जाता है. कहा जाता है कि उसे किसी भूत से डर है. इसी लिए उसने अपना वेश बदला है. चिंताहरण के मुताबिक एक आत्मा उसे परेशान करती थी, इसी डर में उसे अंदेशा हुआ कि अगर वो पुरुष की तरह रहेगा तो उसकी जान को खतरा हो सकता है, जिसके बाद से चिंता हरण ने महिलाओं का वेश धारण कर लिया है.
इस घटना के बारे में जानने के बाद हर कोई हैरान है. और लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार किस तरह का भूत है जिसकी वजह से चिंता हरण महिला बन कर जीने को मजबूर है. इस बारे में जब छानबीन की तो चौंकाने वाला सच सामने निकल कर आया. बताया जाता है कि चिंताहरण की तीन शादियां हुईं थीं. जिनमे से दूसरी पत्नी बंगाल की रहने वाली थी. एक दिन अचानक चिंताहरण क दूसरी पत्नी की मौत हो जाती है.
पत्नी की मौत के कुछ दिन बाद ही चिंताहरण को अजीब सपने आने लगते हैं. वो कहता है कि मेरी पत्नी की आत्मा मुझे परेशान कर रही है. चिंताहरण के मुताबिक उसकी दूसरी पत्नी की आत्मा चाहती है कि वो महिलाओं की तरह रहे, इसी लिए अपनी जान बचाने के लिए वो महिला बन गया. इसके साथ ही ये भी कहता है कि मेरे 9 बटे थे, जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है. चिंताहरण अपने बच्चों की मौत के पीछे भी आत्मा का ही हाथ बताता है.
इस घटना की वजह से आसपास के इलाके में भी चर्चाएं बनी रहती हैं. कुछ लोगों का मानना है कि वाकई में कोई आत्मा है जिसकी वजह से चिंताहरण ऐसे घुट-घुट कर एक स्त्री बन कर जीने के लिए मजबूर है, तो वहीं समाज का एक धड़ा इसे मानसिक बीमारी भी बताता है.
लोगों का कहना है कि आज के समय में विज्ञान इतनी तरक्की कर चुका है. देश हर दिशा में आगे बढ़ रहा है. अब भूत-प्रेत जैसा कुछ नहीं होता. ये मानसिक बीमारी है. चिंताहरण को इसका इलाज कराना चाहिए. लेकिन आपको क्या लगता है, क्या वाकई में चिंताहरण को किसी आत्मा ने महिला बनाया हुआ है. या फिर वो वाकई में मानसिक रोगी है, और अगर वो मानसिक रोगी है तो उसके 7 बच्चों की मौत का सच क्या है? आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें.