पीके पर मनोज तिवारी का गंभीर आरोप, बोले- भरत तिवारी की मां से कहा बांकीपुर में प्रचार करें

Amanat Ansari 26 Jul 2026 08:12: PM 1 Mins
पीके पर मनोज तिवारी का गंभीर आरोप, बोले- भरत तिवारी की मां से कहा बांकीपुर में प्रचार करें

पटना: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है. भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाया है. मनोज तिवारी का दावा है कि प्रशांत किशोर ने भोजपुर एनकाउंटर मामले में न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी से बांकीपुर उपचुनाव में उनके लिए प्रचार करने को कहा था.

आशा देवी ने इस शर्त को ठुकरा दिया था. मनोज तिवारी ने हाल ही में भरत तिवारी के परिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कराई थी. तिवारी का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान आशा देवी ने सीएम को पीके के प्रस्ताव की जानकारी दी.

मनोज तिवारी ने कहा कि प्रशांत किशोर ओछी राजनीति करते हैं. वे भरत तिवारी की फोटो का इस्तेमाल बांकीपुर में कर रहे हैं, जिससे उनकी मां को बहुत तकलीफ हो रही है. मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि पीके न्याय के नाम पर लोगों को बरगलाते हैं. उन्होंने कहा कि भरत तिवारी के परिवार ने प्रचार करने से साफ इनकार कर दिया था.

manoj tiwari prashant kishor pk bharat tiwari encounter

Recent News