दिल्ली: बुधवार को दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास एक CNG पंप पर जोरदार विस्फोट हो गया. ट्रक के CNG सिलेंडर में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक गैस भरवाने के लिए CNG स्टेशन पहुंचा था. अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया.
विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल उठा. धमाके के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया. पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और घटना की जांच शुरू कर दी है.
दमकल विभाग को भी सूचना दी गई. फायर विभाग की ओर से 7 फायर टेंडर घटनास्थल पर तैनात किए गए और बचाव कार्य जारी है. अभी तक घटना का सटीक कारण सामने नहीं आया है. पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं. अपडेट जारी हैं.