बलूचिस्तान से फौरन सेना हटा लो! पाकिस्तान को फिर अल्टीमेटम, दुनिया से की आजादी की अपील

Amanat Ansari 19 Aug 2026 06:18 PM 1 Mins
बलूचिस्तान से फौरन सेना हटा लो! पाकिस्तान को फिर अल्टीमेटम, दुनिया से की आजादी की अपील

इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता मीर यार बलोच ने पाकिस्तान को एक बार फिर सख्त अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने मांग की है कि पाकिस्तानी सेना और सभी सुरक्षा बलों को बलूचिस्तान से पूरी तरह हटा लिया जाए. एक्स पर जारी बयान में मीर यार बलोच ने कहा कि पाकिस्तानी सेना गैरकानूनी तरीके से इस क्षेत्र में जमी हुई है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सेना बंदूक की नोक पर खनिज लूट रही है और बलूचिस्तान के निवासियों के जीवन, संपत्ति तथा व्यवसायों के लिए खतरा बनी हुई है. बलोच नेता ने मांग की कि पाकिस्तानी सेना क्षेत्र छोड़ते समय अपने सभी हथियार और सैन्य उपकरण यहीं छोड़ दे. इनमें युद्धपोत, हेलीकॉप्टर, टैंक, भारी तोपखाना और नौसैनिक जहाज शामिल हैं. उनका तर्क है कि यह सामान बलूचिस्तान के संसाधनों से खरीदा गया है, इसलिए यहीं रहना चाहिए.

उन्होंने 1947 में ब्रिटेन और 1971 में बांग्लादेश के उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि ठीक उसी तरह पाकिस्तान को बलूचिस्तान से अपनी वापसी की तारीख और समय-सीमा घोषित करनी चाहिए. एक भी गोली ले जाने की अनुमति नहीं होगी. मीर यार बलोच ने दावा किया कि पाकिस्तान पहले ही बलूचिस्तान में युद्ध हार चुका है.

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी जाए और पाकिस्तानी सेनाओं की वापसी को आसान बनाने के लिए इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था की जाए. साथ ही गैर-बलोच पाकिस्तानी नागरिकों से भी क्षेत्र छोड़ने का आह्वान किया गया. बलोच ने कहा कि पाकिस्तान के लिए भी बलूचिस्तान को आजाद देश मानना अपने हित में होगा.

Balochistan Pakistan Balochistan independence Baloch independence Balochistan flag

Recent News