''2% समर्थकों को खुश करने के लिए ED की रेड...'' आजम खान की यूनिवर्सिटी पर छापे से भड़के अखिलेश यादव

Amanat Ansari 19 Aug 2026 06:32 PM 1 Mins
''2% समर्थकों को खुश करने के लिए ED की रेड...'' आजम खान की यूनिवर्सिटी पर छापे से भड़के अखिलेश यादव

Jauhar University Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को वरिष्ठ सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ईडी की छापेमारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भाजपा के 1-2 प्रतिशत साम्प्रदायिक और संकीर्ण सोच वाले समर्थकों को संतुष्ट करने के लिए की गई है.

अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी, स्कूल बंद करवाने वाले भाजपाई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनाने वालों के खिलाफ ईडी की छापेमारी कर रहे हैं, जिससे कि उनके 1-2% बचे हुए साम्प्रदायिक संकीर्ण सोच के कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट कर पाएं. जबकि उन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो राम मंदिर के चोर, सत्ता सजातीय अपराधी, कोडीन कांड, भाजपाकाल में बने बदहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और ऐसे अन्य आपराधिक कांडों में संलिप्त हैं.”

अखिलेश ने ईडी से मांग की कि वह भाजपा सरकार और उसके अधिकारियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों में भी छापेमारी करे. उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी, कोडीन युक्त कफ सिरप कांड और खस्ताहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे तथा ग्रीन कॉरिडोर जैसे मुद्दों पर कार्रवाई की बात कही.

गौरतलब है कि ईडी ने धन शोधन मामले की जांच के तहत रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली के जामिया नगर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े करीब 10 ठिकानों पर तलाशी ली है. एजेंसी का आरोप है कि निजी ठेकेदारों के जरिए सरकारी ठेके के पैसे दूसरी जगह भेजकर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय की संपत्तियां बनाई गईं.

Akhilesh Yadav Azam Khan ED raid Jauhar University BJP

Recent News