महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी! धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में कोर्ट का बड़ा एक्शन

Amanat Ansari 19 Aug 2026 05:39 PM 1 Mins
महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी! धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में कोर्ट का बड़ा एक्शन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णानगर की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. मामला उनके एक वीडियो मैसेज से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था. विवाद तब शुरू हुआ जब एक घटना के सिलसिले में महुआ मोइत्रा के अदालत पहुंचने की खबर फैली.

इसकी जानकारी मिलते ही कुछ महिलाएं अंडे लेकर कोर्ट परिसर में जमा हो गईं. इन महिलाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इसके बाद महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो मैसेज जारी किया. आरोप है कि उन्होंने महिलाओं को चेहरा ढकने की सलाह दी ताकि उनकी पहचान न हो सके. साथ ही कथित रूप से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने की बात भी कही.

इसी वीडियो को लेकर 17 जून 2026 को कृष्णानगर की अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि महुआ की टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और दो समुदायों का अपमान हुआ. अदालत ने महुआ मोइत्रा को कई बार पेश होने का निर्देश दिया, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुईं.

बुधवार को भी शाम 5 बजे तक पेश होने का समय दिया गया था. इसके बावजूद गैर-हाजिरी पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दे दिया. महुआ मोइत्रा या उनकी पार्टी की ओर से अभी तक इस वारंट को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. मामला अब और गंभीर हो गया है.

Mahua Moitra TMC Krishnanagar court political controversy

Recent News