''जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है...'' अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, पाकिस्तान तिलमिला उठेगा

Amanat Ansari 19 Aug 2026 04:58 PM 1 Mins
''जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है...'' अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, पाकिस्तान तिलमिला उठेगा

US Ambassador Sergio Gor: अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद जो बयान दिया, उससे पड़ोसी देश पाकिस्तान का तिलमिलाना तय है. गोर ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. यह भारत का अहम हिस्सा है. मैं यहां पहली बार आया हूं. यह जगह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है. यहां आकर और इस जगह को देखकर मैं बहुत उत्साहित हूं.

उन्होंने कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की जमकर तारीफ की. गोर ने कहा कि नई दिल्ली और स्थानीय सरकार ने इस इलाके को सुरक्षित बनाने और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए शानदार कदम उठाए हैं. अमेरिका समय-समय पर यात्रा चेतावनियां जारी करता है और उनकी समीक्षा भी करता है. हालांकि उन्होंने कोई बड़ी घोषणा नहीं की, लेकिन कहा कि वे इस बात पर गौर करेंगे कि क्या अमेरिका की यात्रा चेतावनी को कम किया जा सकता है.

उन्होंने आगे कहा कि यह एक खूबसूरत इलाका है. मुझे लगता है कि बहुत से अमेरिकी यहां आकर इसकी खूबसूरती और यहां मौजूद अवसरों का आनंद लेंगे. हमारी अभी एक बहुत अच्छी मीटिंग हुई है. कुछ बातें आगे बढ़ानी हैं, जिन्हें हम वाशिंगटन और दिल्ली ले जाएंगे. बातचीत बहुत गर्मजोशी भरी और दोस्ताना रही.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे. अमेरिकी राजदूत के इस बयान को भारत की कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है, खासकर तब जब पाकिस्तान लगातार कश्मीर को लेकर प्रोपेगेंडा फैलाता रहता है.

Jammu & Kashmir Sergio Gor Omar Abdullah Pakistan

Recent News