Entertainment News: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर शहनाई बजने की अफवाह जोरों पर है. सनराइजर्स हैदराबाद की युवा सीईओ और आईपीएल की नेशनल क्रश कहलाने वाली काव्या मारन तथा तमिल सिनेमा के मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ग्रीस में भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तैयारियां कर रहे हैं.
लेट्स सिनेमा की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह शादी 10 नवंबर को ग्रीस में हो सकती है. अगर ये खबरें सच साबित हुईं तो यह साल के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी वेडिंग्स में से एक बन सकती है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस शादी में भारतीय सिनेमा, बिजनेस और स्पोर्ट्स की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी.
मेहमान लिस्ट में सुपरस्टार रजनीकांत, शाहरुख खान, अभिनेत्री तृषा और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जैसे नामों का जिक्र हो रहा है. ये अटकलें तब और तेज हो गईं जब अनिरुद्ध के अंकल और अनुभवी अभिनेता वाईजी महेंद्रन ने हाल ही में कहा कि संगीतकार जल्द ही शादी रचाने वाले हैं. हालांकि उन्होंने दुल्हन का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस ने तुरंत काव्या मारन का नाम जोड़ दिया.
इससे पहले भी 2025 में दोनों के डेटिंग और शादी के प्लान की अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी थीं. जरूरी बात यह है कि न तो अनिरुद्ध रविचंदर और न ही काव्या मारन ने अभी तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि की है. फिलहाल यह सिर्फ अटकलें ही हैं.
दोनों की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की प्रमुख चेहरा हैं और उनकी लोकप्रियता क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी ज्यादा है. वहीं अनिरुद्ध रविचंदर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित संगीतकारों में से एक हैं. अगर ये खबरें सही निकलीं तो यह एक हाई-प्रोफाइल मिलन साबित होगा. अभी तो सिर्फ अफवाहें हैं, लेकिन फैंस इस शादी की पुष्टि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.