गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था ग्राम पंचायत सचिव, पत्नी ने फ्लैट में पकड़ा रंगे हाथ, जमकर की कुटाई

Global Bharat 19 Aug 2026 12:30 PM 1 Mins
गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था ग्राम पंचायत सचिव, पत्नी ने फ्लैट में पकड़ा रंगे हाथ, जमकर की कुटाई

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला उस समय चर्चा में आ गया, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ फ्लैट में पकड़ लिया. मामला राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड का बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा.

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत सचिव अल्सफ बेग कुर्सी रोड स्थित एक फ्लैट में अपनी महिला मित्र के साथ मौजूद थे. इसी दौरान उनकी पत्नी को पति के वहां होने की भनक लग गई. पत्नी बिना देर किए फ्लैट पर पहुंच गईं, वहां पति को महिला मित्र के साथ देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा.

आरोप है कि पत्नी ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया और पति की महिला मित्र की पिटाई शुरू कर दी. वायरल बताए जा रहे घटनाक्रम के मुताबिक, पत्नी ने महिला को कई थप्पड़ जड़े. इस दौरान पति कथित तौर पर चुपचाप खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखता रहा.

स्थिति बिगड़ती देख पत्नी ने पुलिस की इमरजेंसी सेवा 112 पर सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. घटना का वीडियो या पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से क्या कार्रवाई की गई, यह स्पष्ट होना बाकी है. गुडंबा थाना क्षेत्र की इस घटना ने निजी रिश्तों से जुड़े विवाद को लेकर स्थानीय स्तर पर खूब चर्चा पैदा कर दी है.

Lucknow News Gram Panchayat Secretary Girlfriend Gudamba Police Station Wife Caught Husband

Description of the author

Recent News