मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रसिद्ध घर मन्नत में अचानक दो सांप घुस आने से हड़कंप मच गया. 17 अगस्त की रात मन्नत के लॉन में ये सांप देखे गए, जिसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. रेस्क्यू टीम ने करीब 8 फीट लंबे एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया.
यह सांप धामन प्रजाति का है, जो जहरीला नहीं होता और आमतौर पर चूहों जैसे छोटे जीवों का शिकार करता है. हालांकि, इतने बड़े सांप का हाई-प्रोफाइल घर में मिलना हैरान करने वाला है. दूसरा सांप अभी भी लापता है. टीम का मानना है कि वह मन्नत परिसर में ही कहीं छिपा हो सकता है. उसकी तलाश जारी है.
मन्नत मुंबई के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी घरों में से एक है, जहां अक्सर फैंस की भीड़ जुटती है. इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा छेड़ दी है. फिलहाल पकड़े गए सांप के गैर-जहरीला होने से राहत है, लेकिन दूसरे सांप के रेस्क्यू का इंतजार है.