बंगाल में मुसलमानों ने की बड़ी गलती, लागू होगा योगी मॉडल, रिजल्ट से पहले डरे मौलाना

Global Bharat 03 May 2026 11:57: AM 1 Mins
बंगाल में मुसलमानों ने की बड़ी गलती, लागू होगा योगी मॉडल, रिजल्ट से पहले डरे मौलाना

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती से ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के इटावा के विवादित मौलाना जर्जिश अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मौलाना बंगाल के मुसलमानों को संबोधित करते हुए चुनाव नतीजों को लेकर चिंता जताते नजर आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि बंगाल के मुसलमानों ने चुनाव में बड़ी गलती कर दी है, जिसका खामियाजा अब पूरे समुदाय को भुगतना पड़ सकता है. 

वीडियो में मौलाना कहते सुनाई दे रहे हैं कि अब मुसलमानों के रोने का वक्त आ गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर राजनीतिक हालात बदले तो बंगाल में भी उत्तर प्रदेश जैसा योगी मॉडल लागू हो सकता है. मौलाना ने दावा किया कि ऐसी स्थिति में मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर भी प्रतिबंध जैसी सख्ती देखने को मिल सकती है. 

अपने बयान में जर्जिश अंसारी ने यूपी के मुसलमानों का उदाहरण देते हुए बंगाल के लोगों से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि यूपी के मुसलमानों का अंजाम देखकर थोड़ी देर के लिए लोमड़ी बन जाओ. यानी हालात को समझते हुए रणनीति से काम लो. वीडियो में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शेर तक बताया और कहा कि उनका नाम लेने पर भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.

मौलाना जर्जिश अंसारी पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं. वह यूपी के मुसलमानों को बंगाल शिफ्ट होने की सलाह देने और बाबरी मस्जिद को लेकर भी विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं. हालांकि,वायरल वीडियो की सत्यता और यह कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वोट काउंटिंग से पहले इसके सामने आने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. 

Maulana Jargish Ansari Bengal Muslims Yogi Model Bengal Viral Video Bengal Election West Bengal Vote Counting

Description of the author

Recent News