बच्चे की सेहत ठीक कराने गई महिला का मस्जिद में गैंगरेप, मौलवी और पुलिस पर गंभीर आरोप!

Amanat Ansari 19 Apr 2026 08:27: PM 1 Mins
बच्चे की सेहत ठीक कराने गई महिला का मस्जिद में गैंगरेप, मौलवी और पुलिस पर गंभीर आरोप!

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला के साथ कथित तौर पर एक मौलवी और उसके सहयोगी ने मस्जिद परिसर के अंदर गैंगरेप किया है. यह घटना 15 अप्रैल को हुई बताई जा रही है. महिला का आरोप है कि मौलवी के सहयोगी ने उसे उसके छोटे बच्चे की सेहत ठीक कराने के बहाने मस्जिद ले गया.

उसने बताया कि उसने मुझे कहा कि वहां एक मौलवी हैं जो मेरे बच्चे का इलाज करेंगे, जिससे उसकी सेहत फिर कभी खराब नहीं होगी. इसलिए मैं वहां चली गई. महिला ने आरोप लगाया कि मौलवी ने मस्जिद में उसे और उसके बच्चे को नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पिलाया. पानी पीने के कुछ देर बाद दोनों बेहोश हो गए.

उसके अनुसार, बेहोशी की हालत में मौलवी और उसके सहयोगी ने उसके साथ बलात्कार किया और इसकी वीडियो भी बना ली. महिला ने यह भी कहा कि दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे.

महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया और उसे चुप रहने के लिए दबाव डाला. बाद में महिला एक वरिष्ठ अधिकारी के पास पहुँची, जिन्होंने जांच कराने और उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

Crime news UP crime news woman raped in mosque woman raped by moulvi

Recent News